शांतिभंग के आदतन अपराधी को सिंगोली तहसीलदार ने भेजा जेल पढ़ें निरंजन तिवारी की ये खबर
19 Oct 2025
Local News
सिंगोली स्थानीय कॉग्रेस नेता पंकज तिवारी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का एक बयान सोशल मीडिया मैं ग्रुप में साजा किया इससे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस संगठन में भेड़ की खाल पहनकर भेड़िए छिपे बैठे हैं 100 वी जयंती मना रहे हैं सिक्के भी जारी हो रहे है इसे सिंगोली निवासी 62 वर्षीय ख्वाजा हुसैन ने अपने व्हाट्सप स्टेटस पर लगाया इस पर सिंगोली नगर के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सिंगोली पुलिस को अवगत कराया तो सिंगोली पुलिस ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले ख्वाजा हुसैन पर जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना होना पाया गया व शांति भंग के आदतन अपराधी पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 223 बी एन एस व पूर्व में शांति भंग करने के मामलों में धारा 170 बी एन एस एस में कार्यवाही कर सिंगोली तहसीलदार के समक्ष पेश किया। सिंगोली तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ख्वाजा हुसैन की जमानत स्वीकार नहीं करते हुए जेल भिजवा दिया गया l उक्त मामले में आरएसएस के पदाधिकारी के बयान होना शेष है व आरोपी ख्वाजा हुसैन की जमानत याचिका भी स्वीकार हो गई है l