रोटरी दिवाली मिलन-लोकार्पण समारोह संपन्न । नीमच । रोटरी क्लब का दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से आपस में मिलजुल कर मिठाई खिलाकर, संगीत निशा का आनंद लिया गया रोटरी क्लब भवन में आयोजित हुआ,इस अवसर पर क्लब भवन के मुख्य द्वार का लोकार्पण क्लब अध्यक्ष गिरधारी लाल गोयल की धर्मपत्नी स्वर्गीय लीला देवी गोयल की स्मृति में किया गया उक्त निर्माण गिरधारी लाल जी गोयल द्वारा करवाया गया उक्त समारोह में रोटरी मंडल 3040 के आगामी मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन संस्कार कोठारी मुख्य अतिथि थे । भवन के मुख्य द्वार का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्कार कोठारी द्वारा भवन निर्माण समिति चेयरमैन सुरेश सोडानी, भवन प्रोजेक्ट चेयरमैन ब्रजेश कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,विजय जोशी,दिनेश कुमार लड्ढा, सुरेश सिंहल, गुणवंत एरन, ओमप्रकाश भंसाली,मंजीत सिंह,डॉ.राजेन्द्र जायसवाल,सुरेश अजमेरा, सत्यनारायण जगेटिया व गोयल परिवार सहित रोटरी सदस्यों की उपस्थिति में किया । कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामी मंडलाध्यक्ष ने अपनी आगामी योजनाओं को सांझा किया,स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष गोयल द्वारा दिया गया, मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व रोटरी जनक पाल पी हैरिस की मूर्ति पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । रोटरी चतुर्विद मंत्र का वाचन अनिल चोरसिया द्वारा किया गया,कार्यक्रम के पश्चात रोटरी सदस्य शरद जैन व रमेश मित्तल का जन्मोत्सव धूमधाम से केक काटकर मनाया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन विजय जोशी द्वारा किया गया अंत मे सुरेश सोडानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।