नीमच। । शिक्षा के मंदिरों की सूरत अब बदलने जा रही है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े स्कूलों की छत, फर्श और दीवारों की मरम्मत के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने सूची जारी कर दी है। यूडाइस पोर्टल के आधार पर तैयार की गई इस सूची में नीमच जिले के 34 स्कूल शामिल है। सूची शिक्षा विभाग को भेज दी गई है है, और अब विभाग की टीम स्कूलों के वैरिफिकेशन कार्य में जुटी हुई है, ताकि रिपोर्ट राज्य शिक्षा केंद्र को भेजकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके। जानकारी के अनुसार जिले के प्राइमरी और मिडिल स्तर के कुल 34 स्कूलों का चयन सुधार योजना में हुआ है, पहले चरण में कुछ स्कूलों पर काम शुरू होगा। इन स्कूलों में फर्श,छत, दीवारें,दरवाजे, खिड़कियां,लाइटिंग,रंग रोगन और जल निकासी जैसी मरम्मत कार्य किए जाएंगे। कई स्कूलों में पुरानी छतों को तोड़कर नई छतें बनाई जाएंगी। कार्यों को तीन श्रेणियों अति आवश्यक, तीन श्रेणियों में होंगे कार्य मरम्मत आवश्यक और सामान्य में बांटा गया है। अति आवश्यक श्रेणी में वे स्कूल शामिल हैं, जिनकी स्थिति अत्यंत खराब है और जहां बच्चों की सुरक्षा पर खतरा है। इन स्कूलों को 1 लाख से लेकर दो लाख रुपए तक की राशि स्वीकृत की जाएगी। जिन स्कूलों में कक्ष अधिक है या कार्य व्यापक है, वहां दो लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की जाएगी। मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद बच्चों अब और उखड़ी फर्श से मुक्ति मिलेगी। कक्षाओं में नमी और रिसाव की समस्या खत्म पढ़ाई का माहौल बेहतर बनेंगा, जिससे बचों होगी। साफ-सुथरे और सुरक्षित भवनों में की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में सुधार की उम्मीद है।
जिले में ब्लाक वार इन स्कूलों की हुई स्वीकृति राशि
जावद ब्लॉक में 11 स्कूलों को स्वीकृति मिली है। इनमें प्रावि लालपुरा, प्रावि खातीखेड़ा, प्रावि नई आबादी अठाना, प्रावि कलैपुर, प्रावि खेड़ा बांगरेड, प्रावि कान्या खेडा, प्रावि खेडा मोठी, प्रावि टिमरिया, प्रावि सुधारों की बावडी, प्रावि नयागांव रतनगढ़ व प्रावि केवड़िया डीकेन शामिल है। इसी तरह मनासा में 19 स्कूलों को राशि जारी की है। इनमें प्रावि अखेपुर, मावि मोखपुरा, प्रावि बांछड़ा बस्ती मोया, मावि दुरगपुरा, प्रावि बंजारा बस्ती पालड़ा, प्रावि नलवा प्रावि पिपलिया खुर्द, प्राति आंमदखेडी, प्राविं बासनिया, प्रावि रायपुरिया, प्रावि सुवासरा बुजुर्ग प्रावि कीरपुरिया, क.प्रावि रामपुरा, प्रावि सोजावास, प्रावि मेलकी, प्रावि रगतपुरिया, मावि गोपालपुरा, मावि छोटा चपलाना व प्रावि पंचदेवरा है। इसी तरह नीमच ब्लॉक में सिर्फ 4 स्कूल
इनका कहना-
66 राज्य शिक्षा केंद्र से जिले की 34 कुल 59.25 लाख की राशि जारी की गई है। स्कूलों की मरम्मत, संधारण के लिए जल्द ही चिन्हित स्कूलों में मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
 डीके व्यास, डीपीसी,नीमच