मल्हारगढ़ तहसील के अध्यक्ष राहुल रावत की हुई नियुक्त,परिवारजनो, इष्टमित्रों खुशी की लहर
31 Oct 2025
Local News
संजीत: मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन में मंदसोर ईकाई के मल्हारगढ़ तहसील के अध्यक्ष के रुप में संजीत- खेजड़ी निवासी "राहुल रावत" को नियुक्त किया गया है। युवा राहुल रावत विगत समय से समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सेवा और समर्पण भाव को देखते हुए संगठन ने राहुल को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर राहुल रावत के परिवारजनो, इष्टमित्रों ने बधाई शुभकामनाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।