थोड़ी सी बारिश में ही यह स्थिति बन जाती है बस स्टैंड पर
02 Nov 2025
Local News
नीमच। पिछले चार से पांच दिनों से मावठे की बारिश के कारण जहां शहर की अनेकों सड़कों की दयनीय स्थिति चर्चा में हैं वही स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर का उबड़ खाबड़ परिसर में जगह जगह गड्ढों में पानी भर गया जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार ध्यान देने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं उल्लेखनीय है कि यहां दिनभर में करीब 20 से 25 गाड़ियों का आगमन होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह गड्ढों में पानी भरा हुआ है वहां यदि पानी निकासी के लिए छेद कर दिया जाए तो सारा पानी उसके जरिए निकल जाएगा और नपा प्रशासन को बार बार चूरी भी नहीं डालना पड़ेगी।