नीमच जिले के जावद के मोरवन गांव में निर्माणाधीन रेयान्स प्राइवेट लिमिटेड टेक्सटाइल फैक्ट्री को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। रविवार को फैक्ट्री के ठेकेदार और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस पूरे विवाद का वीडियो आज सामने आया है, इसमें किसान नेता राजकुमार अहीर और पूरणमल अहीर ठेकेदार पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।
किसान नेता और ठेकेदार में भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर फैक्ट्री से जुड़ा एक निजी ठेकेदार मोरवन बांध के पास चल रहे किसानों के धरना स्थल पर पहुंचा। उसने किसानों से कहा कि वे धरना समाप्त करें और फैक्ट्री निर्माण में सहयोग दें,क्योंकि सरकार ने जमीन आवंटित की है। इस बात पर किसान भड़क उठे और ठेकेदार से बहस शुरू हो गई।  वायरल वीडियो में भाजपा और कांग्रेस दोनों से निष्कासित किसान नेता राजकुमार अहीर और पूर्व भाजपा नेता पूरणमल अहीर ठेकेदार पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में राजकुमार अहीर ने कहा यह गांव हमारा है, तेरे बाप का राज चल रहा क्या यहां ! शासन का अधिकारी हमसे कागज मांगे,कोई प्राइवेट ठेकेदार नहीं।
वहीं, पूरणमल अहीर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी-
“तुम लोग पुलिस की आड़ लेकर किसानों को दबाने की कोशिश कर रहे हो,लेकिन मोरवन के किसान डरने वाले नहीं हैं। फैक्ट्री नहीं बनने देंगे।"
ठेकेदार बोला- सरकार ने अधिकृत किया
इस पर ठेकेदार ने जवाब दिया कि उन्हें सरकार ने अधिकृत किया है और वे अपनी मर्जी से नहीं आए हैं।
ग्रामीण बोले- चरागाह और खेल मैदान की जमीन दी
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर फैक्ट्री बन रही है, वह चरागाह और खेल मैदान के रूप में दर्ज है। उनका कहना है कि प्रशासन ने बिना जनसुनवाई और ग्राम सभा की सहमति के यह जमीन उद्योग को सौंप दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह फैक्ट्री पर्यावरण, मोरवन बांध और आसपास की खेती पर बुरा असर
मोरवन बांध और आसपास की खेती पर बुरा असर डालेगी।