मनाला । प्राथमिक विद्यालय खेतपालियां के  कक्षा  4 के छात्र हार्दिक पिता एल. एन. रावत ने जिला स्तरीय ओलम्पिक गाड़ की परिक्षा में प्राथमिक वर्ग मे जिले में कक्षा 4  में द्वितिय स्थान प्राप्त किया।  विद्यालय के प्रधान प्रधान अध्यापक मुकेश  कुमार बामनिया ने बताया कि ओलम्पियाड परिक्षा तहसील स्तर पर आयोजित  हुई थी । जिसमे चयन होने पर जिला स्तर पर परिक्षा में हार्दिक पिता- एल. एन. रावत ने जिले में दितिय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवारजन का नाम रोशन किया । छात्र की इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार ने हार्दिक का फुल माला से स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओ को प्रतियोगी परिक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।