रानीगांव ठिकरिया में घर-घर पहुंचा एसआईआर सर्वे, अधिकारी और कार्यकर्ता जुटे विकास की सटीक तस्वीर बनाने
13 Nov 2025
Local News
रतलाम। जिले की रानीगांव ठिकरिया ग्राम पंचायत में इन दिनों शासन के निर्देशानुसार चल रहे SIR सर्वे (Socio-Economic, Infrastructure & Resources Survey) में ग्राम के अधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। ग्राम के BLO मिथिलेश बैरागी और दयालसिंह चंद्रावत सर्वे कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार, पटवारी संजय ओरा धाकड़ और सचिव गोपाल कुमावत भी घर-घर जाकर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। सर्वे के दौरान परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और संसाधनों से संबंधित विस्तृत विवरण लिया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी परिवार की जानकारी छूट न जाए। ग्रामवासियों ने भी सर्वे टीम को पूरा सहयोग दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सर्वे भविष्य में विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा।