प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नीमच आगमन पर कांग्रेसियों ने गर्म जोशी के साथ किया स्वागत सत्कार,दिग्विजय सिंह के घर पहुंच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं व परिजनों से की आत्मीय भेंट,वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने नीमच पहुंचे थे, कांग्रेस के कद्दावर नेता जयवर्धन सिंह
26 Nov 2025
Local News
नीमच। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता म,प्र शासन के पूर्व मंत्री एवं राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह मंगलवार को रात्रि में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आगमन हुआ। नीमच आगमन के दौरान श्री जयवर्धन सिंह की अगवानी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर,किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह लसूड़ी तंवर,रामप्रताप सिंह व अन्य साथी भाटखेड़ा चौराहा पर पहुंचे। जहां से श्री सिंह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा के इंद्रानगर स्थित निवास पहुंचे। जहां उनका साथियों के साथ आतिशबाजी एवम ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया। दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा निवास पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, ब्रजेश मित्तल,नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, सोमिल नाहटा, मुकेश पोरवाल, इक़बाल कुरेशी, हुसैन कारपेंटर, सईद काले ,इकराम पहलवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर,जिला महासचिव राजेन्द्र मीणा,करणी सेना जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बावल,गिरिराज सिंह रूपपुरा, संदीप चौधरी, राकेश सोनकर , शराफत, मॉर्निंग क्लब के अहम सदस्य जयप्रकाश दलवी, सावन के साथी रोहित गुर्जर, नकुल शर्मा, भेरू चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान श्री सिंह में स्वागत में सम्मिलित हुए सभी युवा साथियों का अभिवादन स्वीकार किया। तत्पश्चात दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा के परिवार से मुलाकात की।