ये दो व्यक्ति हर पल जनता के लिए तत्पर रहते है, मनासा में आर सागर कच्छावा, मल्हारगढ में श्यामलाल जोकचंद मध्यप्रदेश में राजनीति करने वाले नेताओं की संख्या बहुत है, लेकिन आमजन के बीच रहने वाले कम ही है। अगर नीमच व मंदसौर जिले की बात की जाए तो ये दो नेता ज्यादातर मैदान में ही नजर आते है। नीमच जिले के मनासा के कांग्रेस नेता आर.सागर कच्छावा और मंदसौर जिले के मल्हारगढ विधानसभा सीट से श्यामलाल जोकचंद। इन दोनों का जिक्र इसलिए करना जरूरी है कि बीते कुछ माह के दौरान किसान हो या फिर मजदूर। हर तबके के हक की लडाई के लिए ये दोनों ही मैदान में देखें गए है। बीते दिनों महागढ क्षेत्र के गोपालपुरा के लाइनमैन बंशीदास बैरागी की मृत्यु हो गई थी। मौत भी बिजली कर्मचारी की वजह से हुई। लाइनमैन बंशीदास बैरागी ग्राम आंतरीमाता में बिजली के पोल पर तार ठीक कर रहा था, इसी दौरान सुपरवाइजर ने लाइन चालू कर दी। नतीजा लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली कंपनी द्वारा कोई भी मदद नहीं की जा रही थी तो दोनों नेता मैदान में उतरे। महागढ ग्रिड घेराव किया। 15 लाख का मुआवजा व मृतक के एक परिजन को नौकरी का लिखित में दिया, तब जाकर ये दोनों धरने से उठे। ऐसा नहीं है कि मृतक बंशीदास बैरागी इनका रिश्तेदार था, पर जन सेवा के नाते ये नेता डटे रहे। बीते एक साल का रिकार्ड देखा जाएं तो एक नहीं बल्कि ऐसे कई मामले है, जिनमें इन्होंने पीडित परिवार को इंसाफ दिलाया है। कांग्रेस पार्टी में इनकी क्या जगह है, यह तो नहीं बता सकते, लेकिन जनता के दिलों में ये दोनों नेता राज करते है।