यातायात प्रभारी सोनू बडगुर्जर लगातार सघन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप,अचानक पहुंची अपनी टीम के साथ बसों की चेकिंग कर चालानी कार्यवाही कर दी हिदायत
29 Nov 2025
Local News
नीमच। बस स्टैंड पर यातायात टीम प्रधान आरक्षक नाहर सिंह प्रधान आरक्षक दिनेश कर्णिक व यातायात प्रभारी सोनू बडगुर्जर द्वारा अचानक बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों की चेकिंग की गई । बसों में इमरजेंसी गेट फर्स्ट एड बॉक्स महिला के लिए रिजर्व सीट बस में स्पीड गवर्नर बस के सभी कागज चेक किए गए। दो बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाकर ₹10000 समय शुल्क वसूल किया गया । सभी बस चालकों को व बस कंडक्टर को साफ सूत्री यूनिफॉर्म और गाड़ी के सभी कागज कंप्लीट रखने की हिदायत दी गई।
इनका कहना
माननीय जिला पुलिस अधीक्षक सर के निर्देशों को अमल में लाने हेतु हम पूरी टीम के साथ काम कर रहे हैं यातायात अव्यवस्था के अलावा नियमों के विपरीत चलने वाले लोगों को पहले राउंड में समझाइश दी जा रही है तथा अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क वसूला जा रहा है । यातायात विभाग से जुड़े हर पहलुओं पर बिंदुवार कार्य किया कर जनता को यातायात की नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
सोनू बडगुर्जर
यातायात प्रभारी नीमच