नीमच। नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र के गांव लसुड़िया इस्तमुरार में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री को इंदौर-नीमच व मंदसौर की नारकोटिक्स विंग ने पकड़ा। इससे 2.70 किलो ग्राम ड्रग्स जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। ड्रग्स बनाने में  उपयोग किए जाने वाला केमिकल और उपकरण भी जब्त किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 30 करोड़ बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री की सूचना नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक राकेश चौधरी को मिली। इस पर निरंजन (32) पिता भीमा बंजारा निवासी खेड़ी दायमा पर पुलिस और विंग द्वारा नजर रखी जा रही थी। 28 नवंबर को सूचना मिली की निरंजन रिश्तेदार अर्जुन (30) पिता और शंकरलाल बंजारा लसुड़िया इस्तमुरार रामपुरा और रमेश (27) पिता शंकरलाल बंजारा लसुड़िया के साथ उनके खेत के बीच में बने एक कमरे में ड्रग्स बनाने का काम कर रहा है। विंग ने कुकडेश्वर-रामपुरा पुलिस के साथ शुक्रवार सुबह खेत के कमरे को चारों ओर से घेर लिया। वहां 2.70 किलो ग्राम एमडी ड्रग्स बनी मिली। 16 किलो एमडी लिक्विड सुखाई जा रही थी। 70 किलो एमडी बनाने का केमिकल और उपकरण मिले। आरोपियों से 3 मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किए। यहां ड्रग्स तैयार कर बाहर सप्लाई की जा रही थी। यह काम लंबे समय से चल रहा था। नारकोटिक्स विंग सप्लाई लिंक की तलाश कर रही है। नारकोटिक्स विंग एडीजे महेश जैन ने बताया कि नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत इंदौर-नीमच व मंदसौर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को पकड़ी। आरोपी निरंजन बंजारा इस काम में लंबे समय से लिप्त मिला हैं । इस कार्रवाई नीमच एसपी अंकित जायसवाल के सहयोग से कुकड़ेश्वर-रामपुरा पुलिस बल के साथ में की है। विंग में निरीक्षक राकेश चौधरी,भारतसिंह चावड़ा,हरीश चौधरी,तेजेंद्र सेंगर सहित पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। विंग गिरफ्तार आरोपियों से ड्रग्स किसे सप्लाई कर रहे थे। इसको लेकर पूछताछ कर रही है। कि इनका नेटवर्क बड़े स्तर पर फैला होने का अनुमान है