नीमच। एचआईवी/एड्स के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राधादेवी रामचंद्र मंगल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज भाटखेड़ा,नीमच द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज के फार्मेसी एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। एड्स से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए नाटक की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने यह प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक मल्हारगढ़ तथा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल,जीरन में प्रस्तुत किया,जहाँ बड़ी संख्या में लोगों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नाटक में एड्स से संबंधित रोकथाम, सुरक्षित जीवनशैली, जागरूकता तथा सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश आकर्षक और सरल ढंग से प्रस्तुत किए गए। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल कॉलेज की सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता तथा युवाओं द्वारा जागरूकता फैलाने की सराहनीय भावना को दर्शाती है।