नीमच। माननीय मुख्यमत्री महोदय म.प्र एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभीयान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम चीताखेडा द्वारा अल्टो कार आरजे 27 सीपी 4105 से परिवहन किया जा रहा 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का सक्षिप्त विवरण- पुलिस थाना जीरन को दिनांक 10.12.2025 को' संदिग्ध वाहन व्यक्ति की चैकिंग के दोरान सफेद रंग की अल्टो कार का चालक नाका नाकाबंदी देख घसुंडी रोड चीताखेडा पर अपनी कार को रिवर्स कर भागने का प्रयास करने लगा जहा हमराह फोर्स के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सफेद रंग की अल्टो कार आरजे 27 सीपी 4105 की को रोका तलाशी लेते कार से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कौले रंग के 03 कढटो में भरा कुल वजनी 54 किलोग्राम जप्त किया एव कार चालक जितेंद्र पिता हडमान राम विश्नोई निवासी डोली खुर्द व महेद्र पिता जावताराम विश्नोई निवासी डोली कला जिला बालोतरा के विरूद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार चालक की पतारसी कर अग्रीम कार्यवाही कि जावेगी।
नाम आरोपी :- 1 जितेद्र पिता हडमान राम विश्नोई उम्र 25 निवासी डोली खुर्द जिला बालोतरा राजस्थान
2. महेद्र पिता जावताराम विश्नोई उम्र 24 निवासी डोली कला जिला बालोतरा राजस्थान
जप्त मश्रुका 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडचुरा, सफेद रंग की अल्टो कार आरजे 27 सीपी 4105 - किमती 04.50 लाख रूपये
सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही निरी उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन व पुलिस सहायता केंद्र चीताखेडा टीम की सराहनीय भूमिका रही।