जावद। जावद थाना क्षेत्र के गांव सुवाखेड़ा में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक लगभग 120 फिट ऊंचे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के इस हाई-वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही जावद पुलिस सहित प्रशासनिक अमला और बीएसएनएल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा युवक को समझाइश देने के साथ ही परिजनों को भी बुलाया गया, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सामने आया पीड़ित का पत्र, लगाए गंभीर आरोप इस पूरे मामले में युवक द्वारा लिखा गया एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई है. कमलेश ने ग्राम सुवाखेड़ा की 11 बीघा कृषि भूमि नीमच निवासी दामोदर, मुच्छाल और पुष्पा बाई को 64 लाख रुपये में बेची थी. जमीन विवाद बना तनाव की वजह ग्रामीणों का कहना है कि कमलेश लंबे समय से इस जमीन विवाद को लेकर परेशान चल रहा था. कई बार अधिकारियों और परिचितों से शिकायत करने के बाद भी जब उसे राहत नहीं मिली, तो उसने यह कदम उठाया. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जमीन से जुड़े विवाद और रजिस्ट्री में धोखाधड़ी किस तरह आम लोगों को मानसिक रूप से तोड़ देती है. समय रहते अगर ऐसे मामलों में कार्रवाई न हो, तो हालात इस कदर बिगड़ सकते हैं. फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है.

बड़ी मशक्कत समझाइश के बाद उतरा टावर से

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला,जावद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे काफी मशक्कत के बाद समझाइश देकर युवक को  सुरक्षित नीचे उतारा गया।