नीमच। जीरन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव के नेतृत्व वोक्सवेगन कार से 1 क्विंटल डोडाचूरा जप्त कर 1 आरोपी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। घटना अनुसार 17 दिसंबर को रात्रि में पुलिस सहायता केन्द्र के सामने हकिंयाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान वोक्सवेगन कार क्रमांक जीजे 07 एआर 9047 का चालक पुलिस को देख वाहन को वापस पीछे लेकर भागा। जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा। वोक्सवेगन कार से 04 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन के जप्त कर पुखराज पिता तुलचाराम जाट उम्र 26 साल निवासी भटाला थाना सेन्दरी जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया,जबकि पीराराम पिता शेराराम जाट निवासी नेरा की ढाणी तहसील सेन्दरी जिला बाड़मेर राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी से जप्त डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ प्रारम्भ कर दी है।