कंजार्डा सरपंच की जागरूकता से अब गांव में नजर नहीं आ रही गंदगी के ढेर पढ़ें ये खबर
22 Dec 2025
Local News
नीमच। शहर की तरह अब गांव भी है। गांवो में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गांव सरकार के मुखिया सरपंच घर घर जाकर लोगो को जागरूक कर रहे है। ऐसा ही काम मनासा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजार्डा के सरपंच भुरालाल मालवीय कर रहे है। सरपंच की जागरूकता का परिणाम यह रहा कि गांव में जगह जगह लगने वाले कचरे के ढेर अब नजर नही आ रहे है। स्वच्छ नजर आने लगे तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजार्डा के मुख्य चौराहा और गांव में जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे रहते थे। इस समस्या को दुर करने के लिए सरंपच ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरपंच मालवीय ने गांव को गंदगी मुक्त करने एंव स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके लिए पंचायत ने घर घर से कचरा संग्रहण करने के लिए कचरा वाहन की सुविधा गांव की जनता को दी। और सरपंच ने गांव की जनता से घरो और दुकानों से निकलने वाला कचरा कचरा वाहन में डालने के लिए जागरूक किया। सरपंच की जागरूकता से गांव की जनता भी जागरूक हुई। अब गांव में गंदगी के ढेर नही दिखाई दे रहे है। सरपंच मालवीय ने बताया कि कचरा संग्रहण कर कचरा अडडे तक पहुंचाया जा रहा है। गांव सरकार का संकल्प है कि गांव साफ सुथरा रहे इसको लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।