केंट पुलिस ने चोरी की 6 मोटर साईकिल पकड़ी,एक आरोपी को किया गिरफ्तार,अन्य आरोपीयो की तलाश जारी
18 Apr 2023
Local News
नीमच। केंट पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 मोटर साईकिल बरामद की है, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अपराध क्र 172 123 धारा 379 भादवि आरोपी सद्दाम पिता सिदिक पठान उस - 23 साल नि कच्ची बस्ती गांधी नगर चित्तोडगड राज हाल मुकाम पानी की टंकी के पास कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मध्य प्रदेश राजस्थान से चोरी की 6 मोटर सायकल जप्त कि गई -फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 27-03-23 को 11-30 बजे करीब मैंने मेरी मोटर साईकिल क MP44 MR 4913 होण्डा शाईन को घर के बाहर खड़ी करके खाना खाने घर के अंदर गया था जो करीबन 12-00 बजे बाहर आकर देखा तो मेरी मोटर साईकिल वहां नहीं थी मैं अपनी मोटर साईकिल की तलाश आज दिनांक तक करता रहा नही मिली कोई अज्ञात बदमाश मेरी मोटर साईकिल चुरा कर ले गया है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे! जिस पर से सायबर सेल की मदद से व मुखबिर सुचना से आरोपी सद्दाम पिता सिदिक पठान उम्र 23 साल नि कच्ची बस्ती गांधी नगर चित्तोडगड राज हाल मुकाम नीमच सिटी से पूछताछ की गई आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया नीमच केंट, नीमचसिटी बघाना, चित्तोडगड राजस्थान एवं मल्हारगड जिला मंदसौर से गाडिया चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक होंडा शाइन एमपी 44 एमआर 4913 हीरो होंडा स्प्लेंडर आरजे 09 एसएफ 7383 हौंडा शाइन आरजे 09 एसडब्ल्यू 0551 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस एपी 33 बी3618 टीवीएस एमपी 14 एमजी 3718 हीरो होंडा स्प्लेंडर एमपी 44 जेडए 7226 जप्त की है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसके अन्य साथियों की भी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह गौर उपनिरीक्षक कैलाश कुमार प्रधान आरक्षक आदित्य गोड प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर आरक्षक लक्की शुक्ला आरक्षक गणेश मालेचा आरक्षक श्रीपाल सिंह चंद्रावत प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे साइबर सेल आरक्षक कुलदीप सिंह साइबर सेल आरक्षक लखन प्रताप सिंह साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।