आज दिनांक 18 अप्रैल  2023 को ग्राम पंचायत बैंसला मे आयोजित संकुल स्तरीय, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ  बैसला बस स्टैंड से  सांसद प्रतिनिधि विजय  दानगढ़,  अध्यक्ष गोपाल  गुर्जर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोपाल  पंजाबी महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि घनश्याम  पाटीदार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवीलाल रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता लोकेश  पवार किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश  दायमा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर उपस्थित समस्त 8 पंचायतों के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गण और समस्त विद्यालयों से पधारे हमारे प्रतिभागी छात्र छात्राओं की मैराथन का शुभारंभ किया तत्पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ रैली के माध्यम से समस्त प्रतिभागी खेल ग्राउंड में पहुंचे और विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया साथी गोपाल  गुर्जर ने सांसद महोदय की इस महत्वाकांक्षी खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर उपस्थित समस्त शिक्षक गण आसपास की पंचायतों से पधारे सभी सरपंच साथी और समस्त छात्र-छात्रा सभी ने सांसद खेल महोत्सव का खूब आनंद लिया इस अवसर पर बेसला सरपंच प्रतिनिधि अमर रावत द्वारा खेल महोत्सव में पधारे हुए सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिए भोजन पानी टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी