पूर्व विधायक डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू ने इंदौर दूषित पेयजल प्रदाय करने के कारण पंद्रह लोगो की मौत होना मध्यप्रदेश की ट्रिपल इंजिन की सरकार की नाकामी और लोगो के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया! डाक्टर जाजू ने कहा कि मोहन यादवजी की नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश में ट्रिपल इंजिन की भाजपा की सरकार का ग़ज़ब अजब विकास मोहन यादवजी के नेतृत्व में तथाकथित दो वर्षों ट्रिपल इंजिन की सरकार है ! सरकार का प्रशासनिक ज़िम्मेदार लोगो पर कोई अंकुश और नियंत्रण नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश में रोज़ विभिन्न तरह की दुर्घटनाओं से मौते हो रही है डाक्टर जाजू ने कहा कि विगत दिनों मध्यप्रदेश में “कफ़ सिरप पिने से 23 बच्चों की और पानी पिने से 12 मौते !”और विभिन्न राज्य मार्गो पर ब्लेक स्पाटो पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से निरंतर मौतो के साथ लोग अपंग हो रहे हैं ! डाक्टर जाजू ने तंज करते हुए कहा की यही मोहन सरकार का तथाकथित सुशासन और दो वर्षों का विकास है? डाक्टर जाजू ने बताया कि नीमच शहर में भी विगत कई वर्षों से दूषित पेयजल विभिन्न क्षेत्रों में दिया जा रहा है ! आम लोगो से लेकर प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार लोग कुंभकर्णी नींद में हैं दोषियों पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हुई ! शहर के जिम्मेदार लोग किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे ? * जनता त्रस्त सरकार और जिम्मेदार प्रशासन मस्त * डाक्टर संपत स्वरूप जाजू !