सिंगोली:- पटियाल को पंचायत का दर्जा प्राप्त हुए कई सालों से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत के लोगों की बदकिस्मती है कि मूलभूत सुविधाओं के लिए भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जराड़ में मंगलवार सुबह अंतिम यात्रा में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिसमें अंतिम यात्रा में सम्मिलित जीवित लोगो सहित बैकुण्ठी पर सोये मृत शव को श्मशान पहुँच मार्ग के उबड़ खाबड़ रास्ते में हिचकोले खाकर परेशानी का सामना करना पड़ा , पटियाल पंचायत का ग्राम जराड़ जो पंचायत के अधीन आता है । यहां पर गांव में वर्षो से दाह संस्कार के लिए गाँव वालों द्वारा बनाये गये श्मशान घाट के हाल बेहाल है। जराड़ में अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो वह यहां पर ही मृत देह जलाने आते हैं। श्मशान घाट के आसपास न दीवारें हैं और न ही यहां तक पहुंचने का रास्ता पक्का है। यहां पर पानी की व्यवस्था तक नहीं है। वह पूरे मार्ग में कटिंली झाड़ीया लगी हुई है,बारिश के दिनों में यहां पर पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश में शव का दाह संस्कार करने के लिए यहाँ टीनशेड तक नही है,ग्राम वासियों ने कई बार इस विषय को लेकर जिम्मेदारों को इस समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन कभी भी इसका समाधान नहीं हुआ। लोगो की जायज नाराजगी को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि जीत मल धाकड़ एवं पूर्व उपसरपंच विक्रम सिंह चुण्डावत ध्दारा ट्रेक्टर ट्रिलर से रास्ता सही करवा वेकल्पिक समस्या निदान किया गया! वह इस संबंध में मौके पर मौजूद नव निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि जीत मल धाकड़ एवं पूर्व उप सरपंच विक्रम सिंह चुण्डावत ने बताया की श्मशान पर टीन शेड और रास्ता बनाना है लेकिन अभी आगे से इस कार्य के लिए कोई राशी स्वीकृत नही हुई है न ही आदेश,शासन अगर इस कार्य हेतु जल्द ही राशी स्वीकृत एवं आदेश करता है तो श्मशान का कार्य प्रमुखता से लेकर रास्ते और टीनशेड का काम करवाएंगे जिससे आमजन को सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में श्मशान घाट पहुचने में सुविधा होकर समस्या से राहत प्रदान हो
ग्राम पंचायत पटियाल के श्मशान घाटो के हाल बेहाल,श्मशान घाट पहुँचने पर हो रही आमजन को परेशानी पढ़ें महेंद्र सिंह राठौड़ की ये खबर
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


