नीमच। दाउदी बोहरा समाज ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का त्यौहार मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन शहर की स्कीम नंबर 36 स्थित बोहरा मस्जिद और बोहरा गली मस्जिद पर एकत्रित हुए । ईद पर मस्जिदों और मरकजों में फजर की नमाज के बाद ईद की विशेष नमाज खुतबा अदा की गई,बोहरा समाज ने ईद पर 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की उम्र दराजी की दुआ के साथ देश की तरक्की और खुशहाली और सभी की भलाई और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस मौके पर समाजजनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दिनभर समाज जन एक-दूसरे के यहां जाकर ईद की मुबारकबाद देंगे। बच्चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्लास नजर आया। बोहरा समाज परंपरागत रूप से ईद मनाता है । और रोजा खोलते हैं। खारक (सूखे भरवां खजूर) ‘शीर खुरमा भी परोसते हैं। दाऊदी बोहरा समाज मिश्री कैलेंडर के आधार पर पर्व मनाता है। गुरुवार को बोहरा समाज के 30 रोजे पूरे हो गए और शुक्रवार को ईद मनाई गई। रमजान के पाक माह में शहर और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दाउदी बोहरा समाज के सदस्य प्रार्थना और एकता की भावना से अपनी स्थानीय मस्जिदों और सामुदायिक केंद्रों में एकत्र हुए ओर सामुदायिक भोजन की मेजबानी की। कुरान पाठ याद करने के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया और विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों को अंजाम दिया गया। दुनिया भर के मुसलमानो के लिए, ईद उल फितर परिवार और दोस्तों के साथ अपने बंधन को मजबूत करने और एक दूसरे के प्रति दया, उदारता और करुणा के मूल्यों को अपनाने का एक अवसर है। दाऊदी बोहरा खुशी और कृतज्ञता के साथ ईद-उल-फितर मनाने के लिए एक साथ आते हैं।
Post Views: 194