नीमच में भव्य रूप से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, भारत माता की जय के नारों से गूंजा बीजेपी कार्यालय, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने फहराया तिरंगा, पढ़े खबर
26 Jan 2026
Local News
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय तपोभूमि में आज 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गान गाकर संविधान और देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की दिशा में निरंतर प्रगति का उल्लेख किया।कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार,नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार,जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।