निंबाहेड़ा पुलिस ने पिकअप से 239 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा पकड़ा एक आरोपी को किया गिरफ्ता
चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 2 क्विटंल 39 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर बाड़मेर जिले के निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा मंगलवार को अरनोदा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान अरनोदा रोड की तरफ से एक वाहन टाटा योधा पिकअप आती हुई नजर आई, जो संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त पिकअप में 15 प्लास्टिक के काले कट्टो मे अवैध अफिम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसका वजन 2 क्विटंल 39 किलो 300 ग्राम हुआ। अवैध अफीम डोडा चूरा व टाटा योधा पिकअप को जब्त कर मौके से पिकअप चालक ग्राम सोमारडी थाना सेठवा जिला बाडमेर निवासी 33 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र रतनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर अवैध अफीम डोडा चूरा की खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही करने वाली टीमः-*
एसएचओ वीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक, एएसआई सुन्दरपाल, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. जीवन लाल, रवि कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार।
निंबाहेड़ा पुलिस ने पिकअप से 239 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा पकड़ा एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


