दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित -माला पहनाकर खिलाई मिठॉंई
10 Feb 2026
Local News
मंदसौर।मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी टीम को सम्मानित किया। ग्राम अमलावद के दिलीप सिंह, अखिलेश शर्मा बंधू, बालकृष्ण मालवीय, भेरूलाल प्रजापत आदि ग्रामीणजन दलौदा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी टीम के एएसआई प्रमोद सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अजित सिंह, आरक्षक विजेन्द्र सिंह को माला पहनाकर सम्मानित कर लव जिहाद मामले में त्वरित की गई कार्रवाई की सराहना की।