रतनगढ़ मंडल में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस'पढ़ें ये खबर
11 Feb 2026
Local News
डीकेन (रतनगढ़): भारतीय जनता पार्टी नगर डीकेन द्वारा रतनगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 99 पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 'समर्पण दिवस' के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर और गगनभेदी जयघोष के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत जी बंजारा, जिला उपाध्यक्ष सतीश जी व्यास, आईटी प्रभारी नितेश सेन, नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप जी सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जी सेन, बूथ अध्यक्ष सुनील जी सेन, बूथ अध्यक्ष नितेंद्र जोशी, पूर्व पार्षद ताराचंद जी भट्ट, सत्यनारायण (सत्तु) टेलर, बंशीलाल जी गोड़, प्रवीण गुर्जर, श्रवण गुर्जर पोसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।