नीमच। जिले में अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 फरवरी 2026 को खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिंह डावर एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में नयागांव और मनासा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर और तीन ट्रैक्टर जप्त किए गए। जप्त डम्पर का पंजीयन क्रमांक RJ09GD9806 है, जबकि ट्रैक्टर न्यू पावर ट्रेक, महिन्द्रा 275 एवं महिन्द्रा 475 शामिल हैं। सभी वाहन मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत जप्त कर पुलिस थाना मनासा व नयागांव की अभिरक्षा में कलेक्टर के आदेश तक सुरक्षित खड़े कराए गए हैं।