जावद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुखानंद धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में जावद थाना प्रभारी (टीआई) विकास पटेल ने अपनी टीम के साथ सुखानंद धाम पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। ​भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर जोर ​निरीक्षण के दौरान टीआई विकास पटेल ने मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंट्री (प्रवेश) और एग्जिट (निकासी) द्वारों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की। टीआई ने निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े और कतारबद्ध तरीके से सुगम दर्शन सुनिश्चित किए जाएं।