नीमच। जिले के ग्राम सगराना में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बल्लू नामक व्यक्ति के नेतृत्व में सक्रिय गिरोह ने फर्जी पहचान, उर्फ नामों और संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर जमीनों की रजिस्ट्री कर करोड़ों का खेल किया। मामले में राजस्थान कनेक्शन भी सामने आने की चर्चा है, जिससे जांच की दिशा और गंभीर हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिरोह पिता-बेटे के नाम और अलग-अलग उर्फ पहचान का इस्तेमाल कर जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा था। आरोप है कि कुछ मामलों में वास्तविक खातेदारों की जानकारी के बिना ही रजिस्ट्री कर दी गई, जबकि कुछ दस्तावेजों में हस्ताक्षर और पहचान पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन अब पीड़ितों के सामने आने के बाद मामला खुलकर सामने आया है।
बताया जा रहा है कि जिन जमीनों की रजिस्ट्री हुई, उनमें से कुछ कृषि भूमि को आवासीय बताकर बेचा गया। वहीं, दस्तावेजों में नामों की समानता और उर्फ पहचान के सहारे बैंक लेन-देन और स्टाम्प प्रक्रिया पूरी करने के आरोप भी लग रहे हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह संगठित आर्थिक अपराध की श्रेणी में आ सकता है। मामले में प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से रजिस्ट्री रिकॉर्ड की जांच, आधार-पैन सत्यापन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में जमीन माफिया पर कड़ी कार्रवाई होगी? क्या फर्जी रजिस्ट्री और पहचान के इस खेल में शामिल लोग जेल तक पहुंचेंगे?
फिलहाल, जांच की आहट के बीच सगराना में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यदि उच्चस्तरीय जांच बैठती है, तो कई और नाम सामने आ सकते हैं।
फर्जी रजिस्ट्री, फर्जी पहचान और राजस्थान कनेक्शन: सगराना में बल्लू के नेतृत्व में जमीन माफिया का खुला खेल, पिता-बेटा उर्फ नामों से बड़ा घोटाला — क्या मोहन सरकार में होंगे सलाखों के पीछे?
Related Posts
मनासा में कॉलोनी के शुभारंभ पर किया गुमराह
जीरन कॉलेज में जांच के दौरान हंगामा, प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, थाने पहुँचा मामला: छात्र, जनप्रतिनिधि और स्टाफ ने घेरा जीरन थाना; FIR की मांग
जीरन। जीवाजी राव कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैन संभाग से आई जांच टीम के सामने ही दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। जांच के दौरान हुए…


