महाशिवरात्रि पर रामकुंड शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़
15 Feb 2026
Local News
नयागांव । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामकुंड शिव मंदिर में आज रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। प्रातःकाल पूजा-अर्चना के साथ मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर 1 बजे पंडित श्री श्रवण शास्त्री,केशरपुरा द्वारा पंचामृत से भगवान महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अभिषेक में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। दोपहर 3 बजे बाबा भोलेनाथ की आरती की गई,जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। शाम 7 बजे महाआरती के साथ भांग प्रसाद का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में रामकुंड शिवमंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।