एमपी में भी भाटी का जलवा! ,रविंद्र सिंह भाटी, जो शिव विधानसभा सीट (बाड़मेर) से निर्दलीय विधायक हैं, उनका प्रभाव अब राज्य की सीमाओं को पार करता दिख रहा है।
16 Feb 2026
Local News
नीमच में सांवरिया फनीचर के संचालक वी.पी. सिंह ने अपनी दुकान पर भाटी की विशाल तस्वीर लगाकर अपने समर्थन और विश्वास को सार्वजनिक रूप से जाहिर किया है। आमतौर पर दुकानों पर फिल्मी सितारों या देवी-देवताओं की तस्वीरें देखने को मिलती हैं,लेकिन यहां एक युवा नेता की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। वी.पी. सिंह के अनुसार,भाटी की संघर्षशील छवि, बेबाक अंदाज और युवाओं की आवाज उठाने का तरीका उन्हें इतना प्रेरित करता है कि उन्होंने उन्हें अपना आदर्श मान लिया।
यह घटना सिर्फ एक पोस्टर लगाने तक सीमित नहीं है—यह इस बात का संकेत भी मानी जा रही है कि “भाटी ब्रांड” अब मारवाड़ से निकलकर दूसरे राज्यों में भी पहचान बना रहा है। नीमच में यह दुकान फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है,और राहगीर भी एक नज़र इस अनोखे समर्थन को देखने जरूर रुक रहे हैं।