नयागांव। नयागांव अंडरब्रिज फोरलेन मार्ग पर आज  मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार शाजापुर निवासी 8-9 युवक मारुति वैन से श्री सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी ब्रिज पर चढ़ते समय अचानक मारुति वैन का पिछला एक पहिया निकल गया,जिससे गाड़ी असंतुलित होकर बीच सड़क के डिवाइडर में जाकर अटक गई। उस समय फोरलेन पर अन्य वाहन भी आ-जा रहे थे,लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा टकराव नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सभी युवक सुरक्षित मारुति वैन से बाहर निकल आए। युवकों ने इसे श्री सांवरिया सेठ की कृपा बताते हुए कहा कि “भगवान की कृपा से हम सभी सुरक्षित बच गए।”