जावद। जावद थाना क्षेत्र की सरवानिया चौकी अंतर्गत ग्राम आंकली पुलिया पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी से कृषि उपज बेचकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चौकान खेड़ा निवासी मनोहर भील की थी। वे मंडी में उपज बेचकर मेलानखेड़ा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आंकली पुलिया के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मनोहर भील को संभलने का अवसर तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सरवानिया चौकी पुलिस भी तत्काल पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण प्रतीत हो रहा है। जेसीबी मशीन की सहायता से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिया से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि आंकली पुलिया पर सुरक्षा संकेतक, रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था की कमी के कारण पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से यहां आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र कराने की मांग उठने लगी है।
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
Related Posts
मनासा झुग्गी बस्ती के रहवासी पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, कार्रवाई रोकने की लगाई गुहार
नीमच। मनासा नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित झुग्गी-बस्ती के रहवासी मंगलवार को बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हटाए गए मकानों के विरोध में ज्ञापन सौंपकर न्याय…
मनासा की श्मशान रोड पर चला बुलडोज़र, 30 परिवार बेघर — पुनर्वास को लेकर उठे सवाल
नीमच/मनासा। जिले के मनासा में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई उस समय भावनात्मक और मानवीय संकट में बदल गई, जब श्मशान रोड स्थित झुग्गी बस्ती पर नगर…


