नीमच। मनासा नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित झुग्गी-बस्ती के रहवासी मंगलवार को बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हटाए गए मकानों के विरोध में ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया।
बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद मनासा द्वारा बिना पूर्व सूचना अचानक कार्रवाई करते हुए उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से उक्त स्थान पर निवास कर रहे हैं और पूर्व में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पट्टे भी वितरित किए गए थे। इसके बावजूद बारिश और ओलावृष्टि के बीच मकान हटाए जाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ लोगों को वैध पट्टे मिलने के बाद भी मकान तोड़े गए हैं। बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कथित रूप से कालोनाइजरों और भू-माफिया के लाभ के लिए की गई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि—
जिनके पट्टे वैध हैं, उन्हें पुनः मान्यता दी जाए,
जिनके मकान हटाए गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए,
आगामी सोमवार को प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
बस्तीवासियों ने यह भी दावा किया कि नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों द्वारा उनसे राशि ली गई है, जिसके प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य सार्वजनिक करने की बात कही।
प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
मनासा झुग्गी बस्ती के रहवासी पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, कार्रवाई रोकने की लगाई गुहार
Related Posts
मनासा की श्मशान रोड पर चला बुलडोज़र, 30 परिवार बेघर — पुनर्वास को लेकर उठे सवाल
नीमच/मनासा। जिले के मनासा में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई उस समय भावनात्मक और मानवीय संकट में बदल गई, जब श्मशान रोड स्थित झुग्गी बस्ती पर नगर…
मध्य प्रदेश में पहली बार सजेगा ‘जैन पत्रकार अवार्ड-2026’ का मंच, उज्जैन में होगा भव्य आयोजन
नीमच/उज्जैन। मध्य प्रदेश के पत्रकारिता इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प. पू. आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब के पावन आशीर्वाद और मार्गदर्शन में प्रदेश…


