मध्य प्रदेश का ₹4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग के विकास का मजबूत आधार: सखलेचा,‘GYANII’ मॉडल पर आधारित बजट में किसान, युवा, महिला, गरीब और अधोसंरचना को प्राथमिकता — कोई नया कर नहीं, समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप
21 Feb 2026
Local News
नीमच। ओमप्रकाश सखलेचा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के ₹4,38,317 करोड़ के बजट को ऐतिहासिक, जनहितैषी और सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में निर्णायक कदम है। नीमच स्थित भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि में मीडिया से चर्चा करते हुए सखलेचा ने कहा कि बजट ‘GYANII’ मॉडल पर आधारित है, जिसमें गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, अन्नदाता किसानों की उन्नति, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना विकास और निवेश-उद्योग को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि सरकार ने आमजन को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया है और न ही कर दरों में वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद ₹18.48 लाख करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है, जो मजबूत आर्थिक आधार को दर्शाता है। वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित करते हुए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए ₹1,15,013 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत 1 लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
अधोसंरचना विकास के लिए ₹1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का प्रावधान किया गया है। सखलेचा ने कहा कि इससे सड़कों, पुलों, सिंचाई और शहरी विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। केन-बेतवा लिंक परियोजना, मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना और अन्य शहरी विकास योजनाएं प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए ₹23,883 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। सखलेचा ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर दिलीप सिंह परिहार एवं वंदना खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित