नीमच।  जावद नगर में दिनांक 29 अप्रैल शनिवार को भाजपा नेता समंदर पटेल मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया हैं।  इस भजन संध्या में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाएगा जाएगा और प्रसिद्ध भजन गायिका गीताबेन रेबारी एवं गौरी अग्रवाल अपनी स्वर लहरियों से बाबा को रिझाएगी। यह जानकारी समंदर पटेल ने आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। और भक्तिभाव से किया जा रहा है। कार्यकम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। 29 अप्रेल की शाम खाटू वाले श्याम बाबा के नाम से सजेगी। गीताबेन रेबारी के साथ गौरी अग्रवाल इंदौर के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी। विशाल भजन संध्या में ईत्र व फुलो की वर्षा के बीच एक से बढकर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। बाबा श्याम का अलौकिक दिव्य दरबार सजाया जाएगा। भव्य भजन संध्या में 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।  कार्यक्रम म प्र शासन के मंत्रीगण,ओमप्रकाश सकलेचा,मंत्री तुलसी सिलावट,राजवर्धन सिंह दतीगाव,उषा ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सांसद सुधीर गुप्ता,राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी,पी,जोशी, आदि कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पटेल ने कहा गर्मी का मौसम होने पर वाटर पानी की भरपूर व्यवस्था पांडाल में की जाएगी। इसी दौरान पोस्टर का भी विमोचन किया गया। प्रेस वार्ता में नीमच, जावद सहित जिले के पत्रकारगण मौजूद थे।