डीकैन – नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है।दिन दहाड़े दिया था।वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार,बीते 5 फरवरी को डीकेन निवासी फरियादी मुकेश पिता श्रीलाल पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया था।कि 3 फरवरी को दिन के समय अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन और थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने लाभचंद उर्फ लाभू (30) पिता हरिराम भील और तुफान पिता लालूराम गुर्जर (दोनों निवासी ग्राम टामोटी, थाना कुकड़ेश्वर) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर चोरी का मशरूका बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं: सोने के दो कंगन (चूड़ी) और कान की झुमकी।सोने की अंगूठी और नाक की नथ। चांदी की तीन जोड़ पायल, तीन अंगूठी और बिछिया।
वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ मनोज सिंह जादौन,चौकी प्रभारी डीकेन और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।