जावद (नीमच)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड जावद, जिला नीमच द्वारा ग्राम पंचायत उमेदपुरा के वार्ड क्रमांक 2 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में सेक्टर बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं विकासखंड समन्वयक श्री महेंद्रपाल सिंह भाटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में समितियों को आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्राम में ग्राम प्रस्फुटन समिति का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए तथा प्रत्येक सोमवार को नियमित बैठक आयोजित की जाए। साथ ही गांव स्तर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरण गतिविधियां संचालित कर उनका विधिवत रजिस्टर में लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में परामर्शदाता पूजा माली, प्रस्फुटन ग्राम मेंढ़की से शांतिलाल धाकड़, नगर प्रस्फुटन अठाना से उदयराम, नगर प्रस्फुटन नयागांव से विनोद कुमार सहित सेक्टर प्रभारी देवीलाल धनगर, जेबा गौरी, ज्योति नामदेव, रानी माली, रामदयाल माली, प्रभुलाल, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
अंत में संगठन को मजबूत बनाने एवं योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया।


