पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्व. खुमान सिंह शिवाजी को भावभीनी श्रद्धांजलि
28 Feb 2026
Local News
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र के मार्गदर्शक रहे स्व. खुमान सिंह शिवाजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। “स्व. खुमान सिंह शिवाजी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा और सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने स्व. शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा,संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्व.शिवाजी के आदर्श, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी सुभाष पटेल,जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, स्व. शिवाजी के पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव,मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत,किरण शर्मा,वीरेन्द्र पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्व. खुमान सिंह शिवाजी के जनहितकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें पार्टी की मजबूत नींव रखने वाला नेतृत्व बताया। सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।