जावद- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गठित प्रस्फुटन समितियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर योजना के तहत उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अठाना सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों एवं मेंटर्स ने भाग लिया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर सर ने बताया कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामों एवं शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्वैच्छिक इकाई के रूप में कार्य करती हैं। ये समितियां शासन और जनता के बीच सेतु बनकर, सामाजिक विकास, जनसहभागिता, सरकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण एवं जल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में अहम भूमिका निभातीं हैं।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु- प्रस्फुटन समितियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया। – ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान देने पर जोर दिया गया।- समितियां नागरिक और शासन के बीच सेतु की भूमिका निभाएं।
– पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव में फलदार एवं छायादार पेड़ों की पौधशाला विकसित करने की सलाह दी गई।
– प्रस्फुटन समितियों को पौधशाला विकास के लिए बीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री दी गई।

उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की पहल

उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की कार्यक्रम समन्वयक देवीलाल धनगर ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां आमजन और शासन के बीच सेतु का काम करतीं है,बंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनकी मदद करें। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रताप सिंह डावर, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष देवीलाल धनगर, परामर्शदाता पूजा माली , विनोद कुमार नारायण ने भी समिति सदस्यों को उनके कार्य दायित्व की विस्तार से जानकारी दी गई।