- मंदसौर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिग्विजय सिंह 27 अप्रैल को शाम 6 बजे शामगढ़ पहुचेंगे। 28 अप्रैल को सुबह प्रैस कान्फ्रेंस करने के बाद सुवासरा विधानसभा के मंडलम, सेक्टर एवं बीएलए कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में शाम 3.30 बजे से मंदसौर विधानसभा के मंडलम, सेक्टर एव बीएलए की बैठक करेंगे। उसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कायकर्ताओं की बैठक लेने के बाद शाम 5.30 बजे मंदसौर से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।


