जीरन में संत सामाजिक समरसता यात्रा का भव्य स्वागत, जातिवाद मिटाने और एकजुटता का दिया संदेश
16 Mar 2026
Local News
जीरन में संत सामाजिक समरसता यात्रा का भव्य स्वागत, जातिवाद मिटाने और एकजुटता का दिया संदेश
जीरन - (दीपक पाटीदार) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा आयोजित 'संत सामाजिक समरसता यात्रा' का सोमवार को जीरन नगर में आगमन हुआ। दोपहर 3:00 बजे जैसे ही यात्रा बड़ा गणपति मंदिर पहुंची, पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
यात्रा में पधारे पूज्य संतों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का समस्त हिंदू समाज और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के प्रमुख मार्गों—बड़ा गणपति मंदिर, बस स्टैंड, सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक और प्रतापगढ़ दरवाजा होते हुए यात्रा बाल्हा हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते भर ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर संतों और भगवान श्री राम जी के चित्र का पूजन व अभिनंदन किया।
बस स्टैंड पर आयोजित एक प्रभावी नुक्कड़ सभा में संतों ने समाज को नई दिशा देने वाले उद्बोधन दिए। आसन दरियानाथ सिद्ध पीठ संत लाल नाथ जी योगी ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम जातिवाद के भेदभाव को पूरी तरह मिटा दें। उन्होंने सभी समाजजनों से संगठित और एकजुट होकर रहने का आह्वान किया।
भागवताचार्य संत गोविंद जी उपाध्याय ने गौ संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए पूरे भारत में गौ-तस्करी और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने नगरवासियों से जातिगत संकीर्णता से ऊपर उठकर 'हिंदू एकता' का परिचय देने की अपील की। इस अवसर पर श्री गोपाल जी सोनी
इटारसी क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख
श्री शिवप्रसाद जी शर्मा
देवास प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख श्री अनुपाल सिंह जी झाला विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने समरसता और एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी दीपक बांसखेड़ीया द्वारा दी गई वह आभार व्यक्त भरत जी प्रजापत द्वारा किया गया।