मनासा/कुकडेश्वर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के अथक प्रयासों से कुकडेश्वर–टामोटी मार्ग पर स्थित ईडर नदी (किमी 15/2) पर बहुप्रतीक्षित जलमग्नीय पुल का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 855.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी उस मांग को पूरा करने जा रहा है, जिसे पिछली कई सरकारों और विधायकों ने अनसुना कर दिया था।
32 गांवों के लिए ‘लाइफलाइन’ बनेगा यह पुल….इस पुल के निर्माण से कुकडेश्वर, पावटी, सुंडी सहित क्षेत्र के करीब 32 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर मानसून के दौरान, जब ईडर नदी उफान पर होती थी, तब इन गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। विधायक मारू की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण अब क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिलेगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।
विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम….भूमिपूजन के अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन इस जटिल समस्या का समाधान मारू के कार्यकाल में ही संभव हो पाया।
गरिमामयी उपस्थिति संपन्न हुआ कार्यक्रम…..इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए भाजपा जिला महामंत्री श्री नरेन्द्र मालवीय, जिला मंत्री श्रीमती टीना-परमेश्वर दडिंग, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश डांगी, श्री विजय शर्मा, श्री कैलाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीटा, सरपंच श्री गोपाल धनगर, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश राठौर, श्री लाला राठौर, श्री पंकज छाबड़ा एवं डॉ. सर्वेश मारू सहित अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंच, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पुल निर्माण की शुरुआत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक मारू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल उनके लिए केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की खुशहाली का सेतु साबित होगा।


