नीमच। नीमच केंट थाने के टीआई नीलेश अवस्थी का तबादला मनासा थाना पर होने पर उन्हें अनोखे और यादगार अंदाज में विदाई दी गई। वे घोड़े पर सवार होकर फूलों की माला पहने मनासा के लिए रवाना हुए । यह दृश्य पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। आमतौर पर पुलिस अधिकारियों की विदाई सादगीपूर्ण होती है, लेकिन इस खास अंदाज ने विदाई को खास बना दिया। इस अवसर पर नीमच केंट थाना पुलिस स्टाफ उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की । सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीआई अवस्थी की यह अनूठी विदाई न सिर्फ यादगार बनी, बल्कि नीमच शहर में सकारात्मक चर्चा का विषय भी रही।