ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल, बोरखेड़ी कलां का शानदार परिणाम – 5वीं व 8वीं बोर्ड में 100% सफलता, 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ, 5वीं-8वीं बोर्ड में 100% परिणाम से अभिभावकों में हर्ष
27 Mar 2026
Local News
नीमच। ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल,बोरखेड़ी कलां ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से अभिभावकों और पालकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27, 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 8वीं में निष्ठा पाटीदार (85.66%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहा मेघवाल (82.16%) द्वितीय, हंसा नायक (80%) तृतीय और हिमांशु प्रजापति (78.33%) चौथे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा 5वीं में राजश्री कुंवर (76.25%) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वीरा नायक (74%) द्वितीय, कृष्णा नायक (68.25%) तृतीय एवं मयंक सिंह (64.25%) चौथे स्थान पर रहे। विद्यालय का परिणाम प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत रहता है, जिसमें इस वर्ष विशेष रूप से बालिकाओं ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। संस्था के संचालक श्री ज्ञानेन्द्र कारपेंटर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने स्कूल स्टाफ की मेहनत और लगन की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता सुतार ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास को दिया।