रहस्य' का सुखद अंत! बंद कुटिया से 'गायब' संत कन्हैयालाल महाराज तिलस्वां महादेव में मिले,पुलिस लेने रवाना
06 Apr 2026
Local News
जीरन: रामझर महादेव मंदिर की बंद कुटिया से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए संत कन्हैयालाल जी महाराज की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। सुबह से जारी सस्पेंस और भारी गहमागहमी के बीच, अभी-अभी मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार महाराज श्री को सिंगोली के पास स्थित तिलस्वां महादेव' मंदिर में सकुशल देखा गया है।
कैसे सुलझा रहस्य?
सूत्रों के अनुसार, तिलस्वां महादेव मंदिर में किसी ने महाराज को पहचान लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मंदिर समिति को दी। महाराज के अचानक गायब होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई थी,इसलिए उनकी पहचान तुरंत हो गई। इस मामले में रामझर महादेव मंदिर के पुजारी परिवार से कन्हैयालाल जी महाराज की बात हुई।
राहत की सांस और पुलिस की कार्रवाई
महाराज के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही मंदिर समिति और उनके भक्तों ने बड़ी राहत की सांस ली है। 'चमत्कार' या 'साजिश' की तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है।