राष्ट्रीय मीना महासभा प्रगतिशील संघ में नई नियुक्ति राजेंद्र मीना ऊषारा,को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई
07 Apr 2026
Local News
नीमच राष्ट्रीय मीना महासभा प्रगतिशील संघ द्वारा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजसिंह मीना ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राजेन्द्र मीना ऊषारा को राष्ट्रीय संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजेन्द्र मीना ऊषारा को महासभा के संविधान के अनुरूप अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा मीना समाज के हितों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे समाज में एकता, संगठन और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने राजेंद्र मीना को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।