नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बावड़ी पर श्रमदान, दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
09 Apr 2026
Local News
नीमच (जावद/ अठाना):
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 08 अप्रैल 2026 को जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रस्फुटन नगर नयागांव में स्थित ढाबा माता मंदिर की बावड़ी पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर घाट की साफ-सफाई कर जल स्रोत को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। श्रमदान के पश्चात सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ध्यान एवं योग की गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके बाद जल संवाद बैठक का आयोजन कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता पूजा माली सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी ज्योति श्योपुरा,गायत्री,ममता सेन, सुनीता धाकड़,राकेश सोलेरा,उमराव सिंह बारिया एवं रामदयाल माली उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन देवीलाल धनगर द्वारा किया गया, वहीं अंत में विनोद नारानिया ने आभार व्यक्त किया।