निंबाहेड़ा।  राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों को दाना और पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी पीड़ा को समझते हुए पारस मल जैन ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदना से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर वे विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घर, कार्यालय, दुकान या छत पर परिंडे लगाकर इन बेजुबान पक्षियों की मदद करें और नियमित रूप से उनमें दाना-पानी भरने का संकल्प लें। मनीष रातड़िया ने बताया कि इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए परिंडों की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि समाज को जीवों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।