मनासा पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह पर कंसा शिकंजा,आईपीएल सट्टा किंग कमल सिंधवानी को मनासा पुलिस ने किया गिरफ्तार,गुर्गे हुए फरार,करोड़ों के लेन-देन के सुराग, सट्टा आईडी सप्लायर घर पर ताला लगाकर फरार, कार्रवाई जारी
09 Apr 2026
Local News
नीमच। जिले के मनासा थाना पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईपीएल सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य सरगना कमल सिंधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से सट्टा गिरोह में हड़कंप मच गया है और कई गुर्गे भूमिगत हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सायबर तकनीक की मदद से सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान सट्टा आईडी उपलब्ध कराने वाला राकेश कुशवाह उर्फ ठाकुर अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के पास से करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले में सायबर एक्सपर्ट टीम भी जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। मनासा क्षेत्र में इस बड़ी कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।